मगरमच्छ के बाड़े में अजनबी ने फेंका 3 साल का मासूम, बचाने के लिए 20 फीट ऊपर से कूद गई चिड़ियाघर मालकिन

यूके के जू में एक अजनबी की हरकत से 3 साल का बच्चा मगरमच्छ के बाड़े में जा गिरा. जू मालिक की पत्नी ने तुरंत बाड़े में उतरकर उसकी जान बचाई. जानें जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसने क्या बताया?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मगरमच्छ के बाड़े में फेंका गया 3 साल का बच्चा, चिड़ियाघर मालिक की पत्नी ने जान पर खेलकर किया रेस्क्यू
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ब्रिटेन के जू में अनजान शख्स ने 3 साल के बच्चे को 20 फीट नीचे मगरमच्छ के बाड़े में फेंका, आरोपी गिरफ्तार.
  • जू मालिक की पत्नी ट्रेसी जॉनसन ने तुरंत बाड़े में छलांग लगाई और मगरमच्छों के बीच से बच्चे को बाहर निकाला.
  • मगरमच्छों से बच्चा सुरक्षित है, लेकिन 20 फीट नीचे गिरने के कारण उसके हाथ और पेल्विस की हड्डी टूटी है.

World News: ब्रिटेन के एक चिड़ियाघर (Zoo) में एक बेहद खौफनाक घटनी है. एक अजनबी ने 3 साल के मासूम बच्चे को 20 फीट गहरे मगरमच्छ के बाड़े में फेंक दिया. हालांकि, चिड़ियाघर मालिक की पत्नी ने अपनी जान की परवाह किए बिना बाड़े में छलांग लगा दी और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

कब और कैसे घटी यह घटना?

यह घटना 18 जून की दोपहर करीब 1:30 बजे की है. नॉरफ़ॉक का रहने वाला 30 वर्षीय आरोपी एक डे-ट्रिप के तहत चिड़ियाघर आया हुआ था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति लर्निंग डिसेबिलिटीज से पीड़ित है और उसके साथ एक केयरटेकर भी था. हालांकि, घटना के वक्त केयरटेकर का ध्यान उस पर नहीं था. अचानक इस व्यक्ति ने वहां मौजूद 3 साल के एक बच्चे को सीधा मगरमच्छों के बाड़े में फेंक दिया. पुलिस का मानना है कि आरोपी और बच्चे के परिवार के बीच पहले से कोई जान-पहचान नहीं थी.

ट्रेसी जॉनसन बनीं फरिश्ता

जैसे ही बच्चा 15 से 20 फीट नीचे बाड़े में गिरा, चिड़ियाघर के मालिक एंडी जॉनसन की पत्नी ट्रेसी जॉनसन बिना समय गंवाए बाड़े में कूद गईं. स्थानीय चश्मदीदों ने बताया कि किसी ने तुरंत पानी में कूदकर बच्चे को मगरमच्छों तक पहुंचने से पहले ही बाहर निकाल लिया. बच्चे को एयर एंबुलेंस की मदद से कैम्ब्रिज के एडेनब्रुक अस्पताल ले जाया गया. राहत की बात यह रही कि बच्चे को जो भी गंभीर चोटें आईं हैं, वह ऊंचाई से गिरने के कारण आईं. मगरमच्छों ने उस पर कोई हमला नहीं किया.

2009 में चिड़ियाघर के मालिक एंडी और उनकी पत्नी ट्रेसी 400 पाउंड वजनी मगरमच्छ को ले जाते हुए.
Photo Credit: The Sun

Advertisement

ट्रॉपिकल हाउस अगले आदेश तक बंद

कैम्ब्रिजशायर पुलिस की डिटेक्टिव इंस्पेक्टर वेरिटी मैककैन ने बताया कि इस दुखद घटना के समय मौजूद चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने भी पुष्टि की है कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को नहीं जानते थे.

जू के संस्थापक एंडी जॉनसन ने कहा, 'हमारी संवेदनाएं बच्चे और उसके परिवार के साथ हैं.' एहतियात के तौर पर चिड़ियाघर का 'ट्रॉपिकल हाउस' (जहां मगरमच्छ रहते हैं) अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है, जबकि बाकी परिसर खुला रहेगा.

Advertisement

स्थानीय सांसद बेन ओबीस-जेक्टी ने इसे एक क्रिटिकल इंसिडेंट करार दिया है. घटना के बाद चिड़ियाघर के कर्मचारी भी एक-दूसरे को गले लगाकर रोते हुए देखे गए.

कितना सुरक्षित है यह चिड़ियाघर?

12.5 एकड़ के वुडलैंड और 320 एकड़ के चरागाह में फैले इस चिड़ियाघर में 100 से अधिक जानवर हैं. यह 2006 में ब्रिटेन का पहला मगरमच्छ फार्म बना था. पास में रहने वाले और अक्सर इस जू में आने वाले माइक एनिसेली (52) के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था काफी पुख्ता है. देखने के लिए प्लास्टिक ग्लास लगे हैं. वॉकवे के चारों ओर 4 फीट ऊंची फेंसिंग है, जिससे गलती से भी किसी का अंदर गिरना असंभव है. 

मगरमच्छ के जबड़े में फंस गया था सिर

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बाड़े में मुख्य रूप से नील मगरमच्छ (Nile crocodiles) और सियामी मगरमच्छ रहते हैं, जिनमें से कुछ की लंबाई 16 फीट तक होती है. इनके नाम कडल्स, किसेस और रोमियो रखे गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि 2019 में खुद मालिक एंडी का सिर दो मगरमच्छों की लड़ाई छुड़ाते वक्त 'रोमियो' के जबड़े में फंस गया था, लेकिन वह बाल-बाल बच गए थे.

ये भी पढ़ें:- ईरान में बिना हिजाब गाने पर मिली 74 कोड़े मारने की सजा, स्टार सिंगर पर 2 साल का बैन भी लगा

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP से MP तक आग का तांडव! CNG पंप से उठीं 50 फीट ऊंची लपटें, पूरी फैक्ट्री और कबाड़ गोदाम जलकर खाक
Topics mentioned in this article
Zoo Incident Viral Video
UK Zoo
World News In Hindi