ब्रिटेन के जू में अनजान शख्स ने 3 साल के बच्चे को 20 फीट नीचे मगरमच्छ के बाड़े में फेंका, आरोपी गिरफ्तार. जू मालिक की पत्नी ट्रेसी जॉनसन ने तुरंत बाड़े में छलांग लगाई और मगरमच्छों के बीच से बच्चे को बाहर निकाला. मगरमच्छों से बच्चा सुरक्षित है, लेकिन 20 फीट नीचे गिरने के कारण उसके हाथ और पेल्विस की हड्डी टूटी है.