भारत में एक महिला होने का यह सबसे अच्छा समय है: UN में भारत की दूत रुचिरा कम्बोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि कम्बोज ने कहा, ‘‘भारत में, विशेष रूप से पिछले आठ-नौ वर्षों में, काफी प्रगति हुई है और आज, मुझे लगता है कि शायद भारत में एक महिला होने का यह सबसे अच्छा समय है."

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
वॉशिंगटन:

संयुक्त राष्ट्र में भारत की दूत रुचिरा कम्बोज ने कहा है कि आज भारत में एक महिला होने का यह सबसे अच्छा समय है. साथ ही कहा कि भारत सरकार सभी स्तरों पर महिलाओं का सशक्तीकरण कर रही है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘‘प्रौद्योगिकी एवं शिक्षा तक महिलाओं की अधिक पहुंच के लिए सार्वजनिक-निजी प्रतिबद्धता का लाभ उठाना'' विषय पर एक उच्च स्तरीय परिचर्चा का आयोजन किया.

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि कम्बोज ने कहा, ‘‘भारत में, विशेष रूप से पिछले आठ-नौ वर्षों में, काफी प्रगति हुई है और आज, मुझे लगता है कि शायद भारत में एक महिला होने का यह सबसे अच्छा समय है. मैं बहुत ईमानदारी से यह बात कह रही हूं.''

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार आपको (महिलाओं) हर स्तर पर पूरी तरह से सशक्त कर रही है. प्रधानमंत्री ने महिलाओं के नेतृत्व वाली प्रगति एवं विकास के मॉडल पर जोर दिया है.''

Featured Video Of The Day
US Iran War | 'धमकियों से डरने वाले नहीं...' Trump की धमकी पर ईरान का पलटवार | BREAKING NEWS