बांग्लादेश चुनावः BJP का खुला खाता, 6 सीटों पर खिला 'कमल', 'साइकिल' पंचर तो 'हाथी' हुआ पस्त

बांग्लादेश के चुनाव में बीजेपी भी अपना खाता खोलने में कामयाब रही है, वहीं 'हाथ का पंजा', 'हाथी' और 'साइकिल' जैसे चुनाव चिह्नों वाली पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बांग्लादेश में 300 में से 297 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं, एक सीट पर मतदान टला, 2 सीटों के नतीजे रोके गए
  • तारिक रहमान की बीएनपी को प्रचंड जीत मिली है. वह अकेले 209 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत से आगे बढ़ गई है
  • जमात-ए-इस्लामी 68 सीटें जीतकर संसद में दूसरा सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है. ये उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बांग्लादेश में आम चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. निर्वाचन आयोग ने देर रात कुल 300 में से 297 सीटों के नतीजे घोषित किए. एक सीट पर उम्मीदवार की मौत के कारण मतदान टल गया था. वहीं दो सीटों पर कोर्ट के आदेश के कारण परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं. बांग्लादेश के चुनाव बीएनपी को बंपर जीत मिली हो, वहीं बीजेपी भी अपना खाता खोलने में कामयाब रही है, वहीं 'हाथ का पंजा', 'हाथी' और 'साइकिल' जैसे चुनाव चिह्नों वाली पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया है.

बीजेपी को 1 सीट पर मिली जीत

चौंकिए नहीं, बांग्लादेश में जिस बीजेपी को एक सीट जीतने में सफलता मिली है, उसका नाम भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि 'बांग्लादेश जातीय पार्टी' है. भोला-1 निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार अंदालिब रहमान पार्थो ने करीब 30 हजार वोटों से शानदार जीत हासिल की है. बांग्लादेश के चुनाव में इस बार 59.44 फीसदी मतदान हुआ था. 

'हाथ के पंजे' का भी दम निकला

बीजेपी की झोली में भले ही एक सीट आई हो, लेकिन 'हाथ का पंजा' चुनाव चिह्न वाली पार्टी बांग्लादेश मुस्लिम लीग (BML), 'साइकल' सिंबल वाली जतिया पार्टी (JP) और 'हाथी' चिह्न वाली बांग्लादेश रिपब्लिकन पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका. इसी तरह 'लालटेन' चुनाव चिह्न वाली बांग्लादेश मुस्लिम लीग का भी सूपड़ा साफ हो गया है. 

ये भी देखें- बांग्लादेश चुनाव 2026: बैलेट बॉक्स से तारिक रहमान के लिए निकला संदेश, बीएनपी की चुनौतियां क्या हैं

बीएनपी को मिली प्रचंड जीत 

बांग्लादेश के चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को प्रचंड जीत मिली है. चुनाव आयोग के मुताबिक, 297 सीटों में से उसके खाते में 209 सीटें आई हैं. बीएनपी के 3 गठबंधन सहयोगी- गणसंहति आंदोलन, बांग्लादेश जातीय पार्टी (BJP) और गण अधिकार परिषद (GOP)  को एक-एक सीट मिली है. इस तरह बीएनपी गठबंधन 212 सीटों के साथ दो-तिहाई बहुमत से भी आगे निकल गया है.

जमात बना दूसरा सबसे बड़ा दल 

दूसरी तरफ इन चुनावों में कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी 68 सीटों के साथ संसद में दूसरा सबसे बड़ा दल बनकर उभरा है, जो उसके इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. जमात और और उसके सहयोगियों के खाते में कुल 77 सीटें आई हैं. 

Advertisement

ये भी देखें- सीमा पर बढ़ता असर: चुनाव हारकर भी जमात-ए-इस्लामी भारत के लिए क्यों बना सबसे बड़ा खतरा?

6 सीटों पर खिला 'कमल' 

2024 में शेख हसीना सरकार के खिलाफ विद्रोह की अगुआई करने वाले युवाओं की पार्टी 'नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) जरूर 6 सीटें जीतने में सफल रही है. एनसीपी का चुनाव चिह्न 'कमल' है. भारत में बीजेपी का चुनाव चिन्ह भी 'कमल' है.

Advertisement

बांग्लादेश में इस बार के आम चुनाव में कुल 50 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया था और 2,028 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी. इनमें 273 निर्दलीय प्रत्याशी भी थे. चुनाव आयोग के अनुसार, बीएनपी ने सबसे ज्यादा 291 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे.

ये भी देखें- तारिक रहमान के सबसे करीबी ने बताया बांग्लादेश की नई सरकार भारत-पाकिस्तान से कैसे संबंध रखेगी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Did Iran trap Donald Trump? | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article