किस उंगली पर स्याही, वोट की दो पर्ची क्यों, बांग्लादेश चुनाव की दिलचस्प बातें आपको चौंका देंगी

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश चुनाव में कई दिलचस्प बातें देखने को मिल रही हैं. जहां वोटिंग के लिए दो पर्चियां मतदाताओं को दी जा रही हैं. स्याही भी तर्जनी की जगह दूसरी उंगली पर लगाई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bangladesh Election Result 2026
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बांग्लादेश में 299 संसदीय सीटों के लिए चुनाव शुरू हो गया है, जिसमें दो हजार से अधिक उम्मीदवार भाग ले रहे हैं
  • हर मतदाता को दो बैलेट पेपर दिए जा रहे हैं, एक उम्मीदवारों के लिए और दूसरा जुलाई चार्टर पर जनमत संग्रह के लिए
  • मतदाताओं के अंगूठे पर नीली स्याही लगाई जा रही है ताकि दोबारा मतदान को रोका जा सके
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ढाका:

बांग्लादेश चुनाव में आज 299 संसदीय सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. भारत की तरह बांग्लादेश में भी संसदीय चुनाव प्रणाली है, हालांकि चुनाव के दौरान कुछ दिलचस्प बातें भी सामने आई हैं. वोटर्स को मतदान के लिए दो पर्चियां दी जा रही हैं. साथ ही उनके अंगूठे पर स्याही लगाई जा रही है. आइए ऐसी कुछ रोचक बातें जानते हैं. बीएनपी और जमात ए इस्लामी में मुख्य मुकाबले के बीच दो हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं. शेख हसीना के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले छात्रों का गुट नेशनल सिटीजंस पार्टी भी मैदान में है. 

दो पर्चियों पर वोट क्यों

बांग्लादेश चुनाव में हर मतदाता को बैलेट पेपर के तौर पर पर दो पर्चियां दी जा रही हैं. एक बैलेट पेपर में उम्मीदवारों और उनका सिंबल दिया है, जिस पर मुहर लगानी है. जबकि दूसरी पर्ची जनमत संग्रह की है, जिसके तहत लोगों को यह बताना है कि वो जुलाई चार्टर के पक्ष में हैं या नहीं. इस चार्टर के तहत राष्ट्रपति की शक्तियां बढ़ाने जैसे कई बड़े बदलावों का प्रस्ताव है. हालांकि बीएनपी इसके पक्ष में नहीं है. वहीं जमात ए इस्लामी और नेशनल सिटीजंस पार्टी का झुकाव इन बदलावों की ओर है. 

Bangladesh

  • 299 सीटों के लिए बांग्लादेश में आज हो रही वोटिंग
  • 2 हजार उम्मीदवार बांग्लादेश के चुनाव मैदान में
  • 12 फरवरी को मतदान खत्म होते ही मतगणना होगी
  • जुलाई 2025 में शेख हसीना का तख्तापलट हुआ था
  • अगस्त 2025 में मोहम्मद युनूस अंतरिम पीएम बने

Bangladesh Election Result 2026

अंगूठे पर स्याही

बांग्लादेश में वोट दे रहे हर मतदाता के बायें हाथ अंगूठे पर नीली स्याही लगाई जा रही है. भारत में चुनाव के दौरान अंगूठे के बाद की उंगली तर्जनी पर स्याही लगाई जाती है. पोलिंग बूथ के बाहर ऐसे कई मतदाताओं ने वोट देने के बाद अंगूठे पर लगी स्याही दिखाई है.

ट्रेनों की छत पर बैठकर मतदान करने पहुंचे

बांग्लादेश में मतदान के दौरान अजब नजारा देखने को मिला, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग डीजल ट्रेनों की छत पर बैठकर वोट करने पहुंचे. ऐसी कई तस्वीरें वायरल भी हो रही हैं.

ये भी पढ़ें- BNP या जमात? बांग्लादेश में किसकी बयार, 2 हजार उम्मीदवार, हसीना-खालिदा जिया के बाद पहले चुनाव का जानें पूरा डिटेल

Bangladesh Election Result 2026

शेख हसीना और खालिदा जिया के बिना चुनाव

बांग्लादेश में करीब चार दशकों बाद पहला चुनाव है, जहां देश की दो सबसे ताकतवर महिलाएं चुनावी तस्वीर से बाहर हैं. एक ओर, तख्तापलट के बाद से शेख हसीना बांग्लादेश से बाहर हैं और उनकी पार्टी अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर रोक है. वहीं बीएनपी की नेता और कई बार प्रधानमंत्री रहीं खालिदा जिया का हाल ही में निधन हो चुका है.   

Advertisement

Featured Video Of The Day
Bangladesh Election 2026: Voting से पहले मिली एक और हिंदू की लाश, ग्राउंड पर देखें कैसे हैं हालात