Australia First Women Army Chief: ऑस्ट्रेलिया में 125 साल में पहली बार देश की सेना की कमान अब पहली बार एक महिला के हाथों में होगी. रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने इस नियुक्ति को बेहद ऐतिहासिक बताते हुए लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कोयले (Susan Coyle) के नाम का ऐलान किया है. ऑस्ट्रेलिया की सेना की स्थापना के सवा सौ साल बाद यह पहला मौका है जब कोई महिला इस सर्वोच्च पद पर आसीन होने जा रही है.
तीन दशकों का अनुभव
लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कोयले का सैन्य करियर लगभग तीन दशकों का रहा है. इस दौरान उन्होंने सोलोमन द्वीप समूह, अफगानिस्तान और मध्य पूर्व जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में अपनी सेवाएं दी हैं. रक्षा मंत्री मार्ल्स ने सुसान के ही शब्दों को दोहराते हुए कहा, "आप वह नहीं बन सकते, जो आप देख नहीं सकते."
साइबर वॉरफेयर और आधुनिक चुनौतियों पर जोर
अपनी नियुक्ति के बाद सुसान कोयले ने आधुनिक युद्ध तकनीकों, विशेष रूप से साइबर-वॉरफेयर (Cyber-warfare) में अपने अनुभव पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि उनका लंबा और विविधतापूर्ण अनुभव उन्हें इस बड़ी जिम्मेदारी को निभाने और उन पर जताए गए भरोसे को कायम रखने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता है
ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मुताबिक, सुसान कोयले की अगुवाई में अब ऑस्ट्रेलिया की थल सेना एक नई दिशा और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है.
यह भी पढ़ें: ईरान और US सीजफायर तो हो गया, इजरायल-लेबनान में अब भी जारी मिसाइल हमले; NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट














