वो 3 मौके जब ट्रंप की जान को हुआ खतरा, एक बार तो कान को छूकर निकली थी गोली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पहले भी जानलेवा हमलों की साजिश रची गई थी. एक बार तो गोली उनके कान को छूकर निकली थी. ट्रंप पर कब-कब जानलेवा हमले हुए, आइए जानते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • US राष्ट्रपति ट्रंप के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स प्रोग्राम में गोलीबारी उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है.
  • गोलीबारी के आरोपी की पहचान लॉस एंजिल्स निवासी 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई, जो उसी होटल में गेस्ट था.
  • आरोपी कोल टॉमस एलन ने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन डीसी:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर प्रोग्राम' में हुई गोलीबारी को लेकर ट्रंप की सुरक्षा पर फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. ट्रंप की सुरक्षा में सीक्रेट सर्विस एजेंट के सैकड़ों कमांडो तैनात होते हैं, इसके बाद भी यह हमला कैसे हो गया? घटना के तत्काल बाद ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और उस समय बॉलरूम के भीतर अफरा-तफरी का माहौल कैसा था. 

आरोपी लॉस एंजिल्स का कोल टॉमस एलन

ट्रंप के कार्यक्रम में फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान लॉस एंजिल्स के रहने वाले 31 साल के कोल टॉमस एलन के तौर पर हुई है. कोल तेजी से भागता हुआ बॉलरूम की तरफ जाता है, तभी सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए और आनन-फानन में उसे कब्जे में लिया. आरोपी कोल टॉमस एलन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. उसने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जिसे कैलटेक के नाम से भी जाना जाता है, से ग्रेजुएशन की है.

आरोपी उसी हिल्टन होटल में गेस्ट बनकर रहा था

मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट के अंतरिम चीफ जेफरी कैरोल के मुताबिक, माना जा रहा है कि आरोपी कोल टॉमस एलन वॉशिंगटन हिल्टन होटल में गेस्ट था, जहां यह इवेंट हुआ था. आरोपी जिस कमरे में रुका था, पुलिस ने उसे अपनी सुरक्षा में ले लिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अंदर क्या है.

हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले की साजिश रची गई. इससे पहले भी दो बार ट्रंप पर हमले की साजिश हुई, एक बार तो गोली ट्रंप के कान को छूकर निकली थी. 
    
डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की तीन साजिश

Advertisement

13 जुलाई 2024 (पेंसिल्वेनिया):  उनकी एक चुनावी रैली में गोली चली थी. बटलर में एक रैली में थॉमस मैथ्यू क्रुक्स नामक एक हमलावर ने उन पर गोली चलाई. इसमें ट्रंप घायल हुए, गोली उनके कान को छूकर निकली थी. इसकी तस्वीरें भी सामने आई थी, जिसमें ट्रंप के चेहरे पर खून तक दिखे थे. इस घटना में एक दर्शक की मौत भी हुई थी. 

15 सितंबर 2024 (फ्लोरिडा): वेस्ट पाम बीच में ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में खेल रहे थे, तब पास की झाड़ियों से गोलीबारी हुई. सुरक्षाबलों ने रयान वेस्ले राउत को पकड़ा, जो कथित तौर पर उन पर हमला करने की योजना बना रहा था.

Advertisement

26 अप्रैल 2026, (वाशिंगटन): वाशिंगटन DC के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान कथित तौर पर अंधाधुंध गोलीबारी हुई है. इसके बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने वहां मौजूद डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत स्टेज से उतार दिया. इसके अलावा वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस और ट्रंप के कैबिनेट के सदस्य भी वहां मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें - अमेरिका की रक्तरंजित राजनीति: लिंकन, कैनेडी, ट्रंप सहित 7 राष्ट्रपतियों पर हुए हमले, 4 की हुई हत्या

Featured Video Of The Day
PM Modi Mann Ki Baat: बुद्ध के शांति मंत्र से न्यूक्लियर पावर तक, मन की बात में PM मोदी का संदेश