हजारों करोड़ की कंपनी छोड़ बिल्डिंग के 17वीं मंजिल से कूद गया फैशन डिजाइनर, हुई दर्दनाक मौत

फैशन ब्रांड ASOS के को-फाुंडर क्वेंटिन ग्रिफिथ्स का थाईलैंड के पटाया शहर में निधन हो गया है. वो 17वीं मंजिल पर स्थित अपने अपार्टमेंट से कूद गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • फैशन कंपनी ASOS के को-फाउंडर क्वेंटिन ग्रिफिथ्स का थाईलैंड में निधन
  • शुरुआती जांच के अनुसार ग्रिफिथ्स 17वें फ्लोर पर स्थित अपनी बालकनी से कूद गए थे
  • पुलिस ने जांच में पाया कि घटना आत्महत्या लगती है क्योंकि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ऑनलाइन फैशन की दुनिया के जाने-माने नाम ASOS के ब्रिटिश को-फाउंडर क्वेंटिन ग्रिफिथ्स की थाईलैंड में एक ऊंची इमारत की बालकनी से गिरकर मौत हो गई है. उनकी उम्र 58 साल थी. स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को इस दुखद घटना की पुष्टि की. वो 18 मंजिला इमारत के 17वें फ्लोर पर स्थित उनके अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है.

सुसाइड का अंदेशा, अंदर से लॉक था कमरा
यह घटना बीते 9 फरवरी को घटी, जब ग्रिफिथ्स का शव उनकी बालकनी के नीचे जमीन पर मिला. पुलिस की शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज में किसी बाहरी व्यक्ति के कमरे में जाने या साजिश के सबूत नहीं मिले हैं. घटना के वक्त वह कमरे में अकेले थे और अपार्टमेंट अंदर से बंद था. ऑटोप्सी रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है.

पूर्व पत्नी के साथ चल रहा था कानूनी विवाद
जांच के दौरान पुलिस को ग्रिफिथ्स के कमरे से कुछ कानूनी मुकदमों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं. दरअसल, ग्रिफिथ्स का अपनी थाई मूल की पूर्व पत्नी के साथ उनके एक कारोबार को लेकर कानूनी विवाद चल रहा था. उनकी पूर्व पत्नी ने उन पर 6,73,000 अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की चोरी करने और फर्जी दस्तावेजों के जरिए बिना बताए जमीन के शेयर बेचने का आरोप लगाया था. इस मामले में ग्रिफिथ्स को पिछले साल गिरफ्तार भी किया गया था और उनकी मौत के समय भी इस मामले की जांच जारी थी. उनके एक दोस्त ने पुलिस को बताया कि ग्रिफिथ्स अपनी पूर्व पत्नी से चल रहे इन मुकदमों की वजह से काफी तनाव में थे.

ASOS को बनाया ग्लोबल ब्रांड
क्वेंटिन ग्रिफिथ्स ने साल 2000 में लंदन में निक रॉबर्टसन, एंड्रयू रीगन और दबोरा थोर्प के साथ मिलकर ASOS की नींव रखी थी. शुरुआत में इस कंपनी का नाम 'ऐज सीन ऑन स्क्रीन' था, जो टीवी और फिल्मी सितारों द्वारा पहने गए कपड़ों से प्रेरित फैशन बेचती थी.जल्द ही यह कंपनी एक ग्लोबल ऑनलाइन मार्केटप्लेस बन गई और एक समय पर इसका मूल्य 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर को भी पार कर गया था. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केट मिडलटन और मिशेल ओबामा जैसी दिग्गज हस्तियों ने भी ASOS के डिजाइन पहने हैं.

ये भी पढ़ें: पब्लिक वोटिंग, सरकार का दखल…जानें कैसे चुने जाते हैं अमेरिका में जज, जिन्होंने ट्रंप की नाक में कर रखा है दम

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Congress के अर्धनग्न प्रदर्शन का पूरा सच!