US-Israel and Iran War Live: अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान के साथ शुरू हुई जंग का आज 16वां दिन है. अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमला कर दिया था. इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मिडिल ईस्ट के कई देशों पर भी हमला कर दिया. अब ये जंग और खतरनाक होती जा रही है. शुक्रवार को अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर जोरदार बमबारी की थी. इसके बाद ईरान ने धमकी दी है कि अगर उसके ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाता है तो वह मिडिल ईस्ट में अमेरिकी हितों से जुड़े सभी इंफ्रास्ट्रक्चर को राख के ढेर में बदल देगा.
इस बीच कई देशों के सामने गैस संकट भी मंडरा रहा है. भारत में एलपीजी की किल्ल्त के बीच एक राहत भरी खबर आई है. पहले जानकारी आई थी कि भारत के 2 एलपीजी टैंकर, नंदा देवी और शिवालिक भारत आ रहे हैं. लेकिन अब इंडियन नेवी नें भारत की एनर्जी सिक्योरिटी को पुख्ता करने के लिए फारस की खाड़ी के इलाके में कदम रख दिया है. खबर है कि इन दोनों टैंकर को सुरक्षित रूप से भारत लाने के लिए भारतीय नौसेना के 3 वॉरशिप फ़ारस की खाड़ी में पहुंच चुके हैं. ये तीनों वॉरशिप दोनों टैंकरों को एस्कॉर्ट कर भारत लाएंगे.
अमेरिका-इजरायल और ईऱान की जंग से जुड़े पल-पल की अपडेट्स:-
UAE जाने वालीं उड़ानें रद्दः एयर इंडिया
UAE एयरपोर्ट अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 15 मार्च के लिए अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है. एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर बताया कि अबू धाबी, रास अल खैमाह और शारजाह के लिए और आने-जाने वालीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.
IRGC ने नेतन्याहू की हत्या करने की खाई कसम
इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि वह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने के लिए दृढ़ संकल्पित है.
नंदा देवी, शिवालिक LPG टैंकरों को लाने भारत के 3 वॉरशिप फारस की खाड़ी में पहुंचे
भारत में एलपीजी की किल्ल्त के बीच एक राहत भरी खबर आई है. पहले जानकारी आई थी कि भारत के 2 एलपीजी टैंकर, नंदा देवी और शिवालिक भारत आ रहे हैं. लेकिन अब इंडियन नेवी नें भारत की एनर्जी सिक्योरिटी को पुख्ता करने के लिए फारस की खाड़ी के इलाके में कदम रख दिया है. खबर है कि इन दोनों टैंकर को सुरक्षित रूप से भारत लाने के लिए भारतीय नौसेना के 3 वॉरशिप फ़ारस की खाड़ी में पहुंच चुके हैं. ये तीनों वॉरशिप दोनों टैंकरों को एस्कॉर्ट कर भारत लाएंगे.
मिडिल ईस्ट में CBSE ने रद्द किए एग्जाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मौजूदा क्षेत्रीय संकट को देखते हुए, कई पश्चिम एशियाई देशों में पढ़ने वाले छात्रों की 12 कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. CBSE ने बताया कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित CBSE से मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए 16 मार्च से 10 अप्रैल, 2026 तक होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. CBSE ने यह भी बताया कि प्रभावित छात्रों के परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया के बारे में बाद में अलग से जानकारी दी जाएगी.
ईरान की ओर से UAE पर हमले जारी
ईरान की ओर से UAE पर लगातार हमले हो रहे हैं. UAE ने बताया कि ईरान से आ रहे मिसाइल और ड्रोन खतरों का जवाब दिया जा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जो आवाजें सुनाई दी गई हैं, वो एयर डिफेंस सिस्टम की ओर से मिसाइलों और ड्रोन को इंटरसेप्ट करने का नतीजा है.
ईरान से आज आ जाएंगे भारतीय छात्र
ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक फ्लाइट भारत आने वाली है. इन भारतीय छात्रों को डायरेक्ट ईरान से नहीं लाया गया है. ईरान के अलग-अलग शहरों में फंसे भारतीय छात्र पहले सड़क के रास्ते अर्मेनिया पहुंचे थे. यहां से उन्हें इवैक्युएशन फ्लाइट से भारत लाया जा रहा है. ज्यादातर भारतीय छात्र उर्मिया यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज और ईरान के अन्य विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं.
तुर्किए के विदेश मंत्री ने कूटनीतिक प्रयासों पर बात की
तुर्किए के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने कहा कि अभी कूटनीति के लिए हालात बहुत ज़्यादा अनुकूल नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ईरानियों को धोखा महसूस हो रहा है क्योंकि दूसरी बार उन पर तब हमला किया गया जब वे अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ सक्रिय बातचीत कर रहे थे. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि मुझे लगता है कि वे किसी भी समझदारी भरी बैक-चैनल कूटनीति के लिए तैयार हैं.
ईरान ने अमेरिका को दी धमकी
ईरानी सेना के सेंट्रल हेडक्वार्टर खातम अल-अनबिया ने खार्ग द्वीप पर हमले के बाद सीधी धमकी दी है. खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघारी ने सरकारी मीडिया IRNA से कहा, 'अमेरिकी हितों से जुड़े सभी तेल, आर्थिक और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट कर दिया जाएगा और उन्हें राख के ढेर में बदल दिया जाएगा.'
खार्ग द्वीप पर और हमले कर सकता है ईरान?
सीजफायर को लेकर ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि 'ईरान एक समझौता करना चाहता है और मैं ऐसा नहीं करना चाहता क्योंकि इसकी शर्तें अभी उतनी अच्छी नहीं है.' उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा, 'हमने खार्ग द्वीप को पूरी तरह तबाह कर दिया है, लेकिन हम सिर्फ 'मजे के लिए' उस पर और कई बार हमला कर सकते हैं.'
ईरानी सुप्रीम लीडर की तबियत को लेकर ईरान ने क्या कहा?
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को लेकर अमेरिकी नेताओं ने दावा किया था कि वह घायल हो चुके हैं. हालांकि, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि वह ठीक हैं. एक टीवी इंटरव्यू में अराघची ने कहा कि 'नए सुप्रीम लीडर के साथ कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कल अपना संदेश भेजा था, और वह अपना काम कर रहे हैं.'
UAE का तेल टर्मिनल आग की लपटों में घिरा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक प्रमुख ऊर्जा प्रतिष्ठान से काला धुआं उठता हुआ देखा गया. यह घटना ईरान के खार्ग द्वीप पर अमेरिकी हमला किए जाने के कुछ ही घंटों बाद सामने आई है.
28 फरवरी से जारी है जंग
ईरान पर 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर हमला कर दिया था. इस हमले में ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी. उनकी मौत के बाद 8 मार्च को उनके बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना गया है.














