ईरान पर 'खतरनाक' प्लान तैयार? अमेरिका-इजरायल हफ्तेभर में कुछ बड़ा करने वाले हैं!

ईरान की जंग में अब अमेरिका और इजरायल ने और भी घातक प्लान तैयार किया है. अमेरिका अब पहले से ज्यादा स्टील्थ मिसाइलों को तैनात करने जा रहा है. इजरायल भी ईरान की एनर्जी फैसेलिटीज पर हमला करने जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ईरान पर और बड़ा हमला करने की तैयारी में हैं ट्रंप और नेतन्याहू.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए गंभीर कार्रवाई की चेतावनी दी है
  • अमेरिका JASSM-ER क्रूज मिसाइलों को मिडिल ईस्ट में तैनात करने की तैयारी कर रहा है
  • JASSM-ER मिसाइलें लंबी दूरी तक सटीक हमले में सक्षम हैं और ईरान के कड़े सुरक्षा तंत्र को भेद सकती हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ईरान की जंग अब और खतरनाक होती जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं. उन्होंने कहा कि मियाद खत्म होने के बाद ईरान पर कहर टूटेगा. इस बीच खबर है कि अमेरिका, ईरान में अपनी सबसे घातक मिसाइलों को तैनात करने जा रहा है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका अपनी एडवांस्ड स्टील्थ क्रूज मिसाइलें ईरान में तैनात करने की तैयारी कर रहा है.

ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि मार्च के आखिर में एक आदेश जारी हुआ था, जिसके तहत 'जॉइंट एयर-टू-सरफेस स्टैंडऑफ मिसाइल एक्सटेंडेड रेंज' (JASSM-ER) को मिडिल ईस्ट की ओर भेजा जाना था. यह दिखाता है कि अमेरिका अब ईरान में और घातक लड़ाई लड़ने के मूड में है.

लगभग 15 लाख डॉलर की कीमत की JASSM-ER मिसाइल एक लंबी दूरी का सटीक हथियार है. इसे ऐसे टारगेट पर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है जिनकी सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी हो. यह मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम से भी आसानी से बच सकती है. 600 मील से ज्यादा की मारक क्षमता वाली इस मिसाइल को अमेरिका का अहम हथियार माना जाता है. 

यह भी पढ़ेंः ऊर्जा संकट से लेकर NATO के बिखराव तक... ईरान-इजरायल युद्ध ने दुनिया में क्या-क्या बदला, 5 प्वाइंट्स में समझें

Advertisement

कम हो रहा अमेरिका का जखीरा

ईरान पर हमले के लिए अमेरिका लगातार खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है. ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिका अपने जखीरे का लगभग दो-तिहाई ईरान जंग में इस्तेमाल कर चुका है. इसमें कम दूरी वाली JASSM मिसाइल भी शामिल है, जिसकी दूरी 250 मील है.

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था. इसके बाद बाद से मिसाइल इंटरसेप्टर और लंबी दूरी की मारक क्षमताओं वाले हथियारों का खूब इस्तेमाल हो रहा है. सूत्रों का कहना है कि जितनी तेजी से हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है, उस हिसाब से इन्हें फिर से बनाने में कई साल लग जाएंगे. अमेरिका हमलों के लिए JASSM-ER जैसी लंबी दूरी की मिसाइलों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहा है. इससे उसके सैनिकों को होने वाला खतरा तो कम हो जाता है लेकिन चीन जैसे ज्यादा ताकतवर दुश्मनों से निपटने के लिए रखे गए हथियारों का जखीरा कम होता जा रहा है.

Advertisement

अमेरिका और इजरायल का दावा है कि उन्होंने ईरान के एयर डिफेंस के एक बड़े हिस्से को तबाह कर दिया है, जिस कारण वे ईरान के काफी अंदर तक हमला करने के लिए सस्ते हथियारों का इस्तेमाल कर पा रहे हैं. हालांकि, शुक्रवार को ईरान ने अमेरिका का एक F-15E लड़ाकू विमान मार गिराया. इसके तुरंत बाद ही एक A-10 विमान को भी ईरान ने मार दिया. साथ ही साथ दो रेस्क्यू हेलीकॉप्टर पर भी ईरानी सेना ने हमला किया.

सूत्र ने बताया कि इस जंग के शुरुआती चार हफ्तों के दौरान ने अमेरिका ने एक हजार से ज्यादा JASSM-ER मिसाइलों का इस्तेमाल किया है. उसने यह भी बताया कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए चलाए गए ऑपरेशन के दौरान भी 47 मिसाइलें दागी गई थीं.

यह भी पढ़ेंः ईरान के बुशहर परमाणु प्लांट पर हमला, रेडिएशन हुआ तो कहां तक मचेगी तबाही? वर्ल्ड मैप से समझिए

इजरायल का भी प्लान तैयार

अमेरिका जहां अब और ज्यादा घातक मिसाइलों का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है. साथ ही इजरायल का भी अपना एक प्लान तैयार है, बस अमेरिका से हरी झंडी मिलने का इंतजार है. 

Advertisement

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इजरायली सेना के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि इजरायल, ईरान की एनर्जी फैसेलिटीज पर हमला करने की तैयारी कर रहा है और इसके लिए अमेरिका से हरी झंडी मिलने का इंतजार भर है. उन्होंने बताया कि ऐसा कोई भी हमला एक हफ्ते के भीतर हो सकता है.

यह भी पढ़ेंः एडवांस्ड सर्वाइवल किट और खास SERE ट्रेनिंग... दुश्मन के इलाके में कैसे खुद को जिंदा रखते हैं अमेरिकी पायलट?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran War: US F-15 Fighter Jet Iran ने मार गिराया! लापता Pilot in Enemy Territory कैसे करेगा Survive?