खामेनेई की मौत के बाद अब ईरान का नया नेता कौन? कैसे बनेगा नया सुप्रीम लीडर; सबकुछ समझिए

खामेनई की मौत के बाद ईरान में नई लीडरशिप की चर्चा तेज हो गई है. नए सुप्रीम लीडर के चुनाव तक तीन सदस्यों की एक लीडरशिप काउंसिल अंतरिम रूप से देश चलाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित सात शीर्ष कमांडर मारे गए
  • ईरान के संविधान के अनुच्छेद 111 के तहत नए सुप्रीम लीडर के चुनाव तक एक लीडरशिप काउंसिल देश चलाएगी
  • इस लीडरशिप काउंसिल में राष्ट्रपति, न्यायपालिका प्रमुख और गार्जियन काउंसिल का एक सदस्य शामिल है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

इजरायल और अमेरिका के ताबड़तोड़ हमलों ने ईरान का पूरा इतिहास और भूगोल बदल दिया. शनिवार तड़के सुबह इजरायल ने ईरान के कई शहरों पर स्ट्राइक की. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. खामेनेई के अलावा ईरान के 7 टॉप कमांडर भी इन हमलों में मारे गए. खामेनई की मौत के बाद अब ईरान की नई लीडरशिप को लेकर चर्चा तेज हो गई है. आखिर ईरान में नई लीडरशिप कैसे और कौन चुनेगा? नए सुप्रीम कमांडर के चुनाव तक ईरान को कौन चलाएगा? आइए बताते हैं.

नए सुप्रीम लीडर के चुनाव तक कौन चलाएगा देश?

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनई की मौत के बाद वहां की सत्ता ईरान के संविधान के अनुच्छेद 111 के अनुसार चलाया जाएगी. नए सुप्रीम लीडर चुने जाने तक एक लीडरशिप काउंसिल बनाई गई है. इस काउंसिल में राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन, न्यायपालिका प्रमुख गुलाम-हुसैन मोहसेनी एजेई और गार्जियन काउंसिल के एक सदस्य शामिल हैं. ये काउंसिल ही ईरान में अंतरिम सरकार चलाएगी. 

खामेनई के बेटे को बनाया जा सकता है सुप्रीम लीडर

सूत्रों के अनुसार, खामेनई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया जा सकता है. इसके अलावा मोहसेन कोमी और अलीरेजा अराफी जैसे नाम भी चर्चा में है.सुप्रीम लीडर के चयन का अंतिम फैसला असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के पास होती है। यह 88 वरिष्ठ मौलवियों की एक संस्था है, जिसे जल्द से जल्द नए स्थायी नेता की नियुक्ति करनी होगी. कहा जा रहा है कि ईरान आज ही इसका ऐलान कर सकता है.

बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद ईरानी सरकार ने 40 दिन के शोक का ऐलान किया. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि देश खामेनेई की मौत का शोक नहीं मनाएगा. ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि खामेनेई के चार रिश्तेदार, जिनमें उनकी बेटी, पोता और दामाद शामिल हैं, भी अमेरिकी-इजरायली हमलों में मारे गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: UN में अमेरिका का बड़ा दावा, ईरान ने ट्रंप को मारने की कोशिश की

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान का प्लान, समूचा अमेरिका परेशान? | Iran War News | Trump | Mojtaba Khamenei