- पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर हमले शुरू हो गए हैं. दोनों देश एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं.
- अफगानिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उन्होंने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के एक सैन्य ठिकाने पर हमला किया
- उन्होंने कहा कि हमले में वहां मौजूद पाक सैन्य ठिकाने तबाह हो गए. इस दौरान पाकिस्तान के 14 सैनिक भी शहीद हो गए
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर हमले शुरू हो गए हैं. दोनों देश एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. अफगानिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि शुक्रवार को उनके एयरफोर्स ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के एक सैन्य ठिकाने पर हमला कर दिया. अफगान रक्षा मंत्रालय ने ये दावा एक्स पर एक पोस्ट में किया है. बता दें कि दोनों के बीच डूरंड लाइन को लेकर विवाद तेज हो गया है.
पाक सैन्य ठिकाने पर अफगानिस्तान का हमला
उन्होंने कहा कि हमले में वहां मौजूद पाक सैन्य ठिकाना तबाह हो गया. इस दौरान पाकिस्तान के 14 सैनिक भी शहीद हुए वहीं अन्य 11 घायल हो गए. इसके साथ ही एक बख्तरबंद टैंक और एक अंतरराष्ट्रीय वाहन को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया. अफगानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये कार्रवाई उन्होंने पाकिस्तानी सैन्य शासन द्वारा किए गए अपराधों के जवाब में की.
पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर कब्जे का दावा
उन्होंने कहा कि अफगान रक्षा बलों ने कुनार और नंगरहार प्रांतों के पूर्वी क्षेत्र में डूरंड लाइन के पास एक ऑपरेशन चलाया. इस दौरान उनकी सेना ने एक पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर कब्जा कर लिया गया. बता दें कि यह घठना ऐसे समय में सामने आई है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच विवादित डूरंड लाइन लाइन पर तनाव बना हुआ है. दोनों ही पिछले कुछ दिनों से एक दूसरे पर मोर्टार दाग रहे हैं और हवाई हमले कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- घरेलू मोर्चे पर फेल, सरहद पर 'खेल'! अफगानिस्तान के साथ जंग के पीछे पाकिस्तान का 'डर्टी गेम'
ये भी पढ़ें- मुंहतोड़ जवाब में तबाह किए पाकिस्तान के सैन्य ठिकाने...अफगान रक्षा मंत्रालय













