पाकिस्तान: डॉक्टर की लापरवाही ने मासूमों की जिंदगी की तबाह, एक ही इंजेक्शन से 300 से ज्यादा HIV पीड़ित

अस्पताल में दूषित इंजेक्शन से संक्रमित हुए बच्चों में आठ साल के मोहम्मद अमीन की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन भी संक्रमित पाई गई. परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

पाकिस्तान के एक सरकारी अस्पताल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है. तौंसा के टीएचक्यू (THQ) अस्पताल में चिकित्सा कर्मियों की घोर लापरवाही के कारण 300 से ज्यादा मासूम बच्चे एचआईवी (HIV) जैसी लाइलाज बीमारी की चपेट में आ गए हैं. अस्पताल में एक ही सिरिंज को बार-बार इस्तेमाल करने और स्वच्छता के बुनियादी नियमों को ताक पर रखने की वजह से इन बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब गया है.

बीबीसी की रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है. इस रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी का सबसे दर्दनाक हिस्सा आठ साल के मोहम्मद अमीन का है, जिसकी एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के कुछ ही समय बाद मौत हो गई.

अमीन की मां ने बताया कि अपने आखिरी दिनों में वह तेज बुखार और दर्द से तड़पता रहा.अमीन की मौत के बाद उसकी बहन अस्मा भी एचआईवी पॉजिटिव पाई गई. परिवार का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दूषित इंजेक्शन लगाने की वजह से उनके हंसते-खेलते बच्चे इस घातक वायरस का शिकार हुए.

331 बच्चे हुए शिकार

इस भयानक संकट का खुलासा तब हुआ जब साल 2024 के अंत में स्थानीय डॉक्टर गुल कैसरानी ने अपने क्लिनिक में आने वाले बच्चों में एचआईवी के असामान्य मामले देखे. इसके बाद जब जांच आगे बढ़ी, तो आंकड़े चौंकाने वाले थे. रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच अकेले तौंसा में कम से कम 331 बच्चे एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं. इन संक्रमणों का सीधा संबंध असुरक्षित इंजेक्शन प्रैक्टिस से जुड़ा हुआ पाया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लोन चुकाने के लिए लोन मांग रहा पाकिस्तान, UAE ने मांगे 3 अरब डॉलर तो कहां-कहां हाथ फैला रही शहबाज सरकार?

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bihar New CM | पहले कैसा Bihar, अब कैसा में उलझी डिबेट तभी.. | Sawaal India Ka
Topics mentioned in this article