प्यार के इस मौसम में डिज़्नी+ हॉटस्टार ने एक दमदार ट्रेलर के साथ प्रशंसकों के चहेते ‘आशिकाना' के तीसरे सीजन की घोषणा की है. अपराध और धोखे ने यश और चिक्की के बीच बन रही केमिस्ट्री को हवा दी थी और वे अलग होने के बावजूद प्यार के कारण एकजुट रहे. नया सीजन और भी बड़ा है, क्योंकि दर्शक कर्मा की वापसी देखेंगे और यश और चिक्की की जिन्दगी पर उसका क्या असर होता है. क्या वे रहस्य को उजागर कर सकेंगे और एक-दूसरे से फिर मिलेंगे?
ज़ायन इबाद खान और खुशी दुबे तीन गुना ज्यादा एनर्जी के साथ वापसी कर रहे हैं और इंद्रजीत मोदी, अनुराग व्यास, राघव तिवारी, गीता त्यागी, आदि जैसे टैलेंटेड एक्टर्स उनका साथ दे रहे हैं. गुल खान द्वारा निर्देशित और जेन के स्टूडियोज द्वारा निर्मित आशिकाना सीजन 3 सिर्फ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर 27 फरवरी से स्ट्रीम होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
‘आशिकाना 3' के बारे में बात करते हुए ज़ायन इबाद खान ने कहा, "आशिकाना' काफी एडवेंचर वाला सफर रहा है. यश के किरदार में मुझे शारीरिक और मानसिक चुनौतियां मिलीं. जैसा कि आप जानते हैं, साइकोपैथ्स और अपराधियों से लड़ते हुए उसका प्यार इस सारे ड्रामे के बीच उलझकर रह जाता है".
अपनी भूमिका और नये सीजन के बारे में बात करते हुए खुशी दुबे ने कहा, "चिक्की मेरे लिये एक बड़ी प्रेरणा है, हमने उसे साड़ी में अपराधियों से लड़ते, कट्टरपंथियों का सामना करते और चाहे कुछ भी हो, मजबूती से खड़े रहते देखा है. इस नये चैप्टर में हम चिक्की को यश के साथ देखेंगे और वह अपने इस सबसे अच्छे साथी के साथ मिलकर अगले खतरे से निपटेगी. लेकिन इतना ही नहीं, यश और चिक्की के रिश्ते के बीच एक ज्यादा खतरनाक अपराधी भी होगा, बस दर्शकों को यह देखने के लिए इंतजार करना होगा".
निर्देशक गुल खान ने कहा, "हमें पहले दो सीजन में दर्शकों से बहुत तारीफ मिली है और हम यश और चिक्की के साथ प्यार का एक और सीजन पेश करते हुए सचमुच रोमांचित हैं. नये सीजन के साथ, आप प्यार, अपराध, रोमांच और कई नये किरदार देखेंगे. मुझे डिज़्नी+ हॉटस्टार पर 27 फरवरी को नये सीजन के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं