चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कई बच्चों ने लोगों का दिल जीता है. वो फिल्मों के साथ टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं. कुछ बच्चे तो अपना करियर बदल लेते हैं तो वहीं कुछ एक्टिंग की दुनिया में वापसी करते हैं. ऐसी ही एक बच्ची है जिसे आपने 2000 के दशक में कई टीवी शोज और फिल्मों में देखा होगा. उस बच्ची को खूब पसंद किया गया था मगर अब ये बच्ची बड़ी हो गई है और कई शोज में नजर आ चुकी हैं. ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि खुशी दुबे हैं. खुशी को आप ऐसे नहीं पहचान पाएंगे लेकिन जब आपको इसके शोज और फिल्मों के बारे में पता चलेगा तो जरूर याद आ जाएगा.
आंखें फिल्म में आईं नजर
2006 में आई ईशा देओल और आफताब शिवदसानी की फिल्म अनकही में खुशी नजर आईं थीं. वो क्यूट सी बच्ची से सभी का दिल जीत लिया था. उसके बाद उन्होंने कसम से, कैसा ये प्यार है, नागिन, अंश हूं तुम्हारा जैसे टीवी शोज में काम किया. उसके बाद खुशी बड़ी हुई तो उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया. 2013 में आई बॉम्बे टॉकीज में खुशी नजर आईं थीं. उसके बाद दिल धड़कने दो में खुशी नजर आईं थीं. अगर इस फिल्म को आप देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे कि खुशी इतनी बड़ी हो गई हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आशिकाना में आईं नजर
जब बड़े होकर खुशी ने आशिकाना से वापसी की तो आप पहचान ही नहीं पाएंगे ये वो ही क्यूट सी बच्ची है. खुशी अब काफी ग्लैमरस बन गई हैं. वो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं. खुशी आशिकाना के बाद दिदिया के देवर दिल ले गई में नजर आईं थीं. उसके बाद वो आंख मिचोली में जबरदस्त एक्शन करती नजर आईं थीं. खुशी जुबली टॉकीज में नजर आईं. अब आशिकाना डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रहा है जिसमें खुशी जयान इदब खान के साथ नजर आ रही हैं. खुशी और जयान की केमिस्ट्री बहुत शानदार है. दोनों के रोमांटिक वीडियो बहुत पसंद किए जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं