उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक योगी सरकार के फ़ैसले आ रहे हैं. जो ताज़ा फ़ैसला आया है वो है यूपी के सभी सरकारी स्कूलों में योग को अनिवार्य कर दिया गया है. फिज़िकल एडुकेशन यानी शारीरिक शिक्षा का योग हिस्सा होगा. तो अब से यूपी में योग पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा और अनिवार्य होगा. इसके अलावा सरकारी स्कूलों में लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस यानी आत्म रक्षा की ट्रेनिंग को भी अनिवार्य कर दिया गया है.