रवीश कुमार का प्राइम टाइम : नागरिकता कानून के खिलाफ कई देशों में प्रदर्शन

  • 4:27
  • प्रकाशित: दिसम्बर 27, 2019
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध और समर्थन में रैलियों का समर्थन लंबा चलेगा. बीजेपी ने भी 15 जनवरी तक के कार्यक्रम का एलान किया है, लेकिन विपक्षी खेमे में तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी लगातार इसके विरोध में सभाएं कर रही हैं. कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब ममता की कोई सभी नहीं होती है. कोलकाता में लेफ्ट और कांग्रेस की भी रैली हुई. वहीं यूपी में पुलिस हिंसा के बीच लोग कांग्रेस और बसपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी ढूंढ रहे हैं कि वे कहां हैं. इन सबके अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों में भी विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं. आज भी बेतिया में विरोध में सभा हुई तो औरंगाबाद में भी.

संबंधित वीडियो