भारतीय राजनीति में इस वक्त विरोध प्रदर्शनों का एक नया डिजिटल और जमीनी दौर शुरू हो चुका है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सत्याग्रह पोर्टल लॉन्च कर दिया. वहीं दूसरी तरफ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष और छात्र संगठनों का गुस्सा उबल रहा है. अब 10 अक्टूबर को दिल्ली में एक और बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है.
2 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठियां भांजी गईं. कई लोगों को हिरासत में लिया, जिसके बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया. प्रदर्शन में पुलिसिया कार्रवाई से गुस्साए संगठनों ने अब सरकार और प्रशासन को खुला चैलेंज दे दिया है. कॉकरोच जनता पार्टी ने ऐलान किया है कि अगर ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 10 अक्टूबर को देश भर से लोग दिल्ली पहुंचकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे.