सुप्रीम कोर्ट का फैसला- लाइसेंस वाले ही बेच सकेंगे पटाखे

  • 5:44
  • प्रकाशित: अक्टूबर 23, 2018
दिवाली के दौरान वायु और ध्वनि प्रदूषण से निपटने के लिए पटाखों की बिक्री और पटाखे जलाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि सिर्फ लाइसेंस वाले ही पटाखे बेच सकेंगे. सभी राज्यों को पटाखों की बिक्री पर सख्त निगरानी के आदेश दिए हैं. 28 अगस्त को जस्टिस एके सीकरी और जस्टिस अशोक भूषण ने दलील पूरी होने के बाद फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था.बता दें कि केंद्र सरकार ने देशभर में पटाखों की बिक्री पर बैन का विरोध किया है.

संबंधित वीडियो