Sunita Williams Return to Earth: सुनीता विलियम्स 9 महीने से ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद इस धरती पर सही सलामत लौट आई हैं। उनके आने से सिर्फ अमेरिका ही नहीं, नासा ही नहीं, अंतरिक्ष की दुनिया में काम करने वालों में ही खुशियों की लहर नहीं है बल्कि भारत में भी खुशियां मनाई गईं। बल्कि उनके भारत आने का न्योता भी दिया गया। इसकी बड़ी वजह भारत और भारतीय अध्यात्म से उनका गहरा जुड़ाव भी है।