बिहार के 551 स्‍कूलों पर रंगा भगवा रंग, तो भड़क गई जेडीयू

  • 3:31
  • प्रकाशित: जुलाई 21, 2026

बिहार में गठबंधन की राजनीति में एक अजीब टकराव देखने को मिल रहा है. बीजेपी के लंबे समय से सहयोगी रहे जेडीयू अब अपनी ही सरकार के एक फैसले पर सवाल उठा रही है. मामला बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के फैसले से जुड़ा है. उन्होंने राज्य के 551 मॉडल स्कूलों का नाम बदलकर "सरस्वती विद्या निकेतन" कर दिया और साथ ही सभी स्कूलों की इमारतों को भगवा रंग में रंगवा दिया. सरकार का तर्क है कि ये सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा फैसला है. लेकिन इस फैसले पर जेडीयू को आपत्ति है. जेडीयू ने कहा है कि "पुरखों के नाम का सम्मान कायम रहेगा" और "शिक्षा का भगवाकरण शिक्षा के अधिकार में कहीं नहीं लिखा है". पार्टी का कहना है कि जिन लोगों के नाम पर स्कूल थे, उनके नाम नहीं हटने चाहिए. विपक्ष ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है. विपक्षी दलों ने इसे "दीवारों का नहीं, एजुकेशन का भगवाकरण" बताया और इसे संविधान के सेक्युलर ढांचे के खिलाफ कहा. कई जगह विरोध प्रदर्शन की घोषणा भी हुई है. बीजेपी के लिए परेशानी ये है कि सवाल सरकार में शामिल सहयोगी जेडीयू से ही उठ रहे हैं. 

संबंधित वीडियो