महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच अब सवाल ये उठने लगा है कि राज्य में असली शिवसेना किसकी है. क्या उद्धव ठाकरे की शिवसेना असली है या फिर शिंदे की. एनडीटीवी से खास बातचीत में शिवसेना के प्रवक्ता संजय द्विवेदी ने कहा कि असली शिवसेना उद्धव ठाकरे की है, इसपर बीजेपी के आलोक वत्स ने कहा कि शिंदे के पास आज 50 विधायक हैं. अब निर्णय होगा कि असली शिवसेना है कौन है.