कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से भी उन्हें इसको लेकर हरी झंडी मिल गई है. वहीं खबर ये भी आ रही है कि शशि थरूर के सामने अध्यक्ष पद की रेस में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे.