पश्चिम बंगाल चुनावी माहौल को समझने के लिए NDTV चाय स्टॉप पर खास चर्चा.
इस खास एपिसोड में पश्चिम बंगाल के चुनावी रण का गहराई से विश्लेषण किया गया. सवाल यही है कि क्या आज का बंगाल वही सोच रहा है, जो भारत कल सोचेगा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर ‘जीते बांग्ला’ के नारे के साथ मैदान में हैं, तो वहीं बीजेपी ‘पलटाव’ का दावा कर रही है.
इस चर्चा में ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव, वोटर्स की नब्ज और चुनावी अंडरकरेंट को समझने की कोशिश की गई. नौकरी, उद्योग, विकास, भ्रष्टाचार, महिला वोटर, माइनॉरिटी वोट बैंक और सबसे अहम मुद्दा SIR (वोटर लिस्ट से नाम कटने का सवाल) इस चुनाव को कितना प्रभावित कर रहा है, इस पर विस्तार से बात हुई.
NDTV की टीम और वरिष्ठ पत्रकारों ने बताया कि इस बार 2021 जैसी खुली लहर न होकर एक हंग इलेक्शन जैसा माहौल दिख रहा है. युवा वोटर्स में नौकरी को लेकर बेचैनी है, महिलाएं वेलफेयर योजनाओं को देखकर सोच रही हैं, जबकि माइनॉरिटी वोटर सुरक्षा और भरोसे के सवाल पर ममता बनर्जी के साथ खड़ा नजर आता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों, मछली, उद्योग और केंद्रीय योजनाओं के मुद्दों को भी चर्चा में शामिल किया गया. साथ ही यह सवाल भी उठा कि क्या बीजेपी इस बार वोटों का अंतर पाट पाएगी या ममता बनर्जी एक बार फिर अपना किला बचा लेंगी.
चाय, नमकीन और हल्की‑फुल्की बातचीत के बीच गंभीर राजनीति, आंकड़ों का गणित और भावनात्मक जुड़ाव साफ झलकता है. ममता बनर्जी की 1984 से जारी राजनीतिक यात्रा, उनकी ‘फाइटर’ इमेज और अभिषेक बनर्जी जैसे नए चेहरों की भूमिका पर भी चर्चा हुई.
what is the mood of voters in West Bengal elections, West Bengal election ground report analysis, will Mamata Banerjee win West Bengal election again, West Bengal election debate NDTV Chai Stop, West Bengal election voter issues jobs unemployment, is Bengal election headed for a close contest, how voter list deletion affecting West Bengal polls, women and minority voters in West Bengal election, BJP vs TMC ground reality West Bengal, why West Bengal election is considered toughest, West Bengal youth voters unemployment issue, Mamata Banerjee fighter image election analysis, Abhishek Banerjee role in West Bengal politics, West Bengal election silent voters trend, Chai pe charcha Bengal election NDTV