संसद के निचले सदन लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर काफी हंगामा हुआ. राहुल गांधी द्वारा गृहमंत्री अमित शाह पर बेबुनियाद आरोप लगाने पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू भड़क उठे. इस पर जब अखिलेश यादव उन्हें शांत कराने लगे, तो रिजिजू ने कहा, 'अखिलेश जी आप जो बता रहे हो वो अलग बात है. राहुल जी ने ये नहीं कहा. उन्होंने सीधा नाम लेके कहा है. इंक्वायरी की मांग नहीं की है. उन्होंने सीधा नाम ले कर फायरिंग आर्डर की बात कही है. ऐसी बात आप कैसे कर सकते हैं? यह आप समझते हैं कितना गंभीर आरोप है. आप अगर इंक्वायरी की मांग करते वो ठीक है, हम मानते.'