आजकल तमाम विपक्षी दल हैं जो एकता की बात कर रहे हैं और सब चर्चा कर रहे हैं अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की. अगले साल शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. तमाम जोड़तोड़ की कोशिशें जारी हैं. एक जोड़ हो चुका है वो है समाजवादी पार्टी का और आरएलडी का. जयंत चौधरी सारा काम संभाल रहे हैं. चाहे वो किसान आंदोलन हो या हाथरस रेप के बाद हत्या मामला हो. जयंत चौधरी मौजूद रहें.