प. बंगाल में हो गया खेल? वोटिंग के दौरान शाम 5 बजे आई सबसे बड़ी खबर

  • 4:56
  • प्रकाशित: अप्रैल 23, 2026

Bengal Polling 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग के ऐतिहासिक संकेत सामने आ रहे हैं. पहले चरण के मतदान में शाम 5 बजे तक करीब 90% वोटिंग दर्ज की गई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. विशेषज्ञों के मुताबिक यह आंकड़ा संशोधित होने के बाद 92 से 93% तक भी पहुंच सकता है.

इस भारी मतदान को लोकतंत्र की बड़ी सफलता माना जा रहा है. इतनी भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में मतदाता घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे. केंद्रीय सुरक्षा बलों की मजबूत तैनाती के चलते हिंसा की घटनाएं सीमित रहीं, जिससे लोगों में मतदान को लेकर भरोसा बढ़ा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां इसे बदलाव और जीत की ओर बढ़ता बंगाल बता रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अपनी सरकार की वापसी का दावा कर रही हैं. सवाल यह है कि यह रिकॉर्ड वोटिंग सत्ता परिवर्तन का संकेत है या मौजूदा सरकार के समर्थन का.

पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हुआ है. पिछली बार जहां कुल मतदान प्रतिशत करीब 82% रहा था, वहीं इस बार पहले चरण में ही ये आंकड़ा 90% के पार चला गया है. जानकारों का कहना है कि मतदाता सूची में बदलाव, सुरक्षा व्यवस्था, और राजनीतिक जागरूकता इसके बड़े कारण हैं. अब सभी की नजरें परिणामों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि इस रिकॉर्ड वोटिंग का रुख किस ओर गया. क्या बंगाल में सत्ता का समीकरण बदलेगा या जनता मौजूदा सरकार पर भरोसा जताएगी, इसका फैसला आने वाले दिनों में होगा.

संबंधित वीडियो