पहलगाम हमले में आतंकियों से निहत्थे भिड़ने वाले आदिल को एकनाथ शिंदे का सम्मान, परिवार को मिला नया घर

  • 7:02
  • प्रकाशित: अप्रैल 23, 2026

इंसानियत और बहादुरी की एक मिसाल! पिछले साल पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में अपनी जान पर खेलकर पर्यटकों की रक्षा करने वाले जांबाज आदिल शाह के परिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नया घर सौंपकर अपना वादा पूरा किया। आदिल ने निहत्थे ही आतंकवादियों का सामना किया था ताकि सैलानियों की जान बचाई जा सके। हमले की पहली बरसी पर शिवसेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आदिल की बहादुरी को नमन किया गया। उनके पिता ने भावुक होते हुए कहा कि यह बलिदान धार्मिक भेदभाव से ऊपर मानवता का सबसे बड़ा उदाहरण है। देखें पूरी रिपोर्ट, 22 अप्रैल, 2026 

संबंधित वीडियो