गुरु रंधावा थे टारगेट? जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया लॉरेंस कनेक्शन

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की फ्रेंचाइजी वाले जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित इस जिम पर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां बरसाईं और मौके से फरार हो गए. गोलीबारी के निशान जिम के शीशों पर साफ देखे जा सकते हैं. इस सनसनीखेज वारदात के तुरंत बाद, कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में गुरु रंधावा को खुली धमकी दी गई है और लिखा गया है कि वे सलमान खान के काफी करीब जा रहे थे, इसी वजह से इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग लगातार सलमान खान और उनके करीबियों को निशाना बनाता रहा है. पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके से ग्राउंड जीरो की पूरी रिपोर्ट, मौका-ए-वारदात की तस्वीरें और लॉरेंस गैंग के इस नए एक्शन पर पूरी अपडेट के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.
 

संबंधित वीडियो