सऊदी-हूती जंग मक्का तक पहुंची - मक्का में पहली बार एयर स्ट्राइक अलर्ट, सऊदी बोला ड्रोन मार गिराया

  • 11:41
  • प्रकाशित: सितम्बर 16, 2026

सऊदी अरब और हूती की लड़ाई मक्का-मदीना तक पहुंच गई है. हूती लगातार सऊदी पर बड़े हमले कर रहे हैं. दावा किया गया कि एक हूती ड्रोन मक्का तक पहुंच गया, जिसके बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया और मक्का में पहली बार हवाई हमले का अलर्ट जारी हुआ, लोगों को सुरक्षित जगह जाने और खिड़की-दरवाजों से दूर रहने को कहा गया. सऊदी का दावा है उसने ड्रोन मार गिराया. इसके जवाब में सऊदी ने यमन पर हमले शुरू किए. अलग-अलग ठिकानों पर बमबारी हुई, हूतियों का न्यूज चैनल उड़ा दिया गया, जो खंडहर में तब्दील हो गया जहां से प्रोपगैंडा चलता था. दूसरी तरफ हूतियों ने सऊदी की ऑयल और गैस पाइपलाइन पर हमला किया, सैटेलाइट इमेज में काला धुआं दिखा.

संबंधित वीडियो