व्यापमं घोटाला मामले में जांच कर रहे पत्रकार अक्षय सिंह की मौत पर जब मीडिया ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किए तो उन्होंने संवेदनहीनता की हदें पार करते हुए ठहाके लगाए और कहा कि हमसे बड़ा पत्रकार है क्या।