कौन है ₹13 हजार करोड़ के ड्रग सिंडिकेट का मास्टरमाइंड वीरेंद्र सिंह बसोया, यूएई से हुआ गिरफ्तार

  • 3:32
  • प्रकाशित: अगस्त 14, 2026

मोदी सरकार ने विदेशों में छिपे ड्रग तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है. नशे के कारोबार के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को बड़ी सफलता मिली है. एनसीबी ने लंबे समय से फरार चल रहे कथित ड्रग सिंडिकेट के सरगना वीरेंद्र सिंह बसोया को यूएई से भारत लाने में सफलता हासिल की है. अधिकारियों के मुताबिक, बसोया अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े मामलों में वांछित था और उसके खिलाफ कई गंभीर आरोपों की जांच चल रही है. उसकी भारत वापसी को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

संबंधित वीडियो