खरगोन-राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की जांच में वायरल गर्ल साबित हुई नाबालिग. गौतम बुद्ध नगर, उत्तरप्रेश के समाजिक कार्यकर्ता प्रथम दुबे ने राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के अध्यक्ष अंतरसिह आर्य से की थी शिकायत. 17 मार्च को शिकायत के बाद आयोग अध्यक्ष ने जांच दल का किया था गठन. महेश्वर के शासकीय अस्पताल के रिकार्ड में 30 दिसम्बर 2009 को शाम 5 बजकर 50 मिनट पर का हुआ था जन्म.
तीन दिन में जांच रिपोर्ट टीम ने आयोग को सौंपी
पिता जयसिह भोंसले की शिकायत में फरमान खान के खिलाफ महेश्वर थाने में अपहरण का प्रकरण 25 मार्च को हुआ दर्ज. प्रथम दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति देकर एफआईआर की कापी सहित मीडिया को दी जानकारी. फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने विडियो वायरल कर जनजाति आयोग का माना आभार, लव जिहाद का लगाया आरोप.