फ्रांस में एक बार फिर से हिंसक प्रदर्शन हुए हैं. पेरिस की सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए सैकड़ों लोग उतरे. पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत हो गई. इस दौरान पुलिस भी तैयार दिखी और कई प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी गईं. कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया. प्रदर्शन स्थल के पास भीषण आगजनी होने की खबर भी सामने आ रही है. दरअसल, वहां की सरकार से लोग नाखुश हैं. वहां पर सुविधाओं को लेकर सवाल पूछ रहे हैं कि यहां पर जो बेसिक सुविधाएं हैं, स्कूल वगैरह की स्थिति वो क्यों बेहतर नहीं है और इसी को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं.