गृहमंत्री अमित शाह के चक्रव्यूह में क्या फंस गए हैं राहुल गांधी? राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी और कहा, "मुझसे डिबेट कीजिए, मुझसे बहस कीजिए." लेकिन अब इस सियासी लड़ाई में गृहमंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाल लिया है. राहुल गांधी की चुनौती का जवाब देते हुए अमित शाह ने ऐसा काउंटर चैलेंज दिया, जिसने राजनीतिक बहस को नया मोड़ दे दिया है.