कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि वह अपनी राजनीतिक योजनाओं का जल्द ही खुलासा करेंगे लेकिन बिना किसी हो−हल्ला के। अपने जन्मदिन के मौके पर मंदिर गए येदियुरप्पा ने कहा कि उनके समर्थक चाहते हैं कि वह मुख्यमंत्री बनें लेकिन उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।