Vande Bharatam | ECG के जरिए भारत में Cardiac Care के अंतर को मिटाती पहल

  • 44:07
  • प्रकाशित: सितम्बर 01, 2026

Vande Bharatam: सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज (Sunfox Technologies) कार्डियक केयर में आने वाली एक गंभीर कमी को दूर कर रही है, जहां भारत में होने वाली लगभग एक-तिहाई मौतें दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह से होती हैं और ग्रामीण व कम कनेक्टिविटी वाले इलाकों में ईसीजी मशीनें उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों, ग्रामीण डॉक्टरों और स्वास्थ्य केंद्रों के काम आने वाला 'स्पंदन ईसीजी' (Spandan ECG) एक पोर्टेबल और बिना बैटरी वाला डिवाइस है। यह कुछ ही सेकंड में क्लिनिकल-ग्रेड रीडिंग लेता है और डिवाइस AI को दूर बैठे डॉक्टरों के रिव्यू से जोड़ता है। बिजली, इंटरनेट या किसी तकनीशियन के बिना काम करने वाला यह डिवाइस अब तक कई जानें बचाने में मदद कर चुका है। 

संबंधित वीडियो