राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर हमला बोला है. राहुल गांधी सोमवार को अचानक दिल्ली की एक झुग्गी बस्ती में पहुंच गए. यहां उन्हें लोगों ने बताया कि उनके वोट काट दिये गए हैं. इसके बाद राहुल गांधी ने वहीं से इलाके के एसडीएम को फोन किया. इस दौरान राहुल गांधी ने पूछा कि आखिर, क्यों पिछली वोटर लिस्ट में नाम होने के बावजूद झुग्गी-बस्ती में रहने वाले लोगों का नाम काट दिया गया है.