पीटा, रेप किया, फिर वीडियो कर दिया वायरल... बिहार के बेगूसराय में लड़की से हैवानियत!

  • 2:24
  • प्रकाशित: सितम्बर 29, 2026

बिहार के बेगूसराय से इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. आरोप है कि एक युवती को बहला-फुसलाकर होटल ले जाया गया, होटल ले जाकर उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया. इसके बाद उसके साथ हैवानियत की गई. आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया. घटना 27 सितंबर की बताई जा रही है. पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, भगवानपुर इलाके के रहने वाले मुख्य आरोपी रोहित कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस घटना के बाद एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.