अमेरिका ने ईरान पर फिर बड़ा हमला किया है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट आसपास सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है. सिरिक में धमाकों की आवाज सुनी गई. ईरान की मीडिया ने भी इन हमलों की पुष्टि की है. 24 घंटे में ये दूसरी बार है, जब अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमला किया है. अमेरिकी सेना के मुताबिक, होर्मुज के पास ईरानी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई है. अमेरिकी सेना का कहना है कि ईरान ने पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक कर सीजफायर के नियमों को तोड़ा है. इसी के जवाब में होर्मुज के पास ईरान के सैन्य ठिकानों पर ताजा हमले किए गए हैं.