BHU की डिप्टी चीफ प्रॉक्टर को RSS का झंडा उतरवाना पड़ा महंगा

  • 2:33
  • प्रकाशित: नवम्बर 15, 2019
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की डिप्टी चीफ प्रॉक्टर किरण दामले को कैंपस से आरएसएस का झंडा उतरवाना महंगा पड़ गया. मिर्जापुर कैंपस के प्लेग्राउंड से आरएसएस का झंडा उतरवाने पर किरण दामले के खिलाफ यूपी पुलिस ने आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरएसएस की स्थानीय शाखा की शिकायत पर डिप्टी चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ धर्म के आधार पर समूहों के बीच नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसे संगीन मामले दर्ज किए गए हैं. इस मामले में विवाद बढ़ता देख किरण दामले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वाकया मंगलवार सुबह का है, जब प्लेग्राउंड में आरएसएस की शाखा चल रही थी, तभी किरण दामले वहां पहुंची और आरएसएस का झंडा उतरवा दिया.

संबंधित वीडियो