कांवड़ यात्रा में हुड़दंग मचाने वाले 'वायरल गैंग' पर यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन

  • 1:44
  • प्रकाशित: जुलाई 14, 2026

उत्तर प्रदेश में आस्था और श्रद्धा की प्रतीक कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2026) को पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. पश्चिमी यूपी के सबसे संवेदनशील पड़ावों में से एक, मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस ने कांवड़ यात्रा की आड़ में हुड़दंग मचाने, रील बनाने और माहौल बिगाड़ने वाले तथाकथित 'वायरल गैंग' (Viral Gangs) के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है. सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए सोशल मीडिया पर लोक व्यवस्था को चुनौती देने और अफवाह फैलाने वाले अकाउंट्स को पुलिस गंभीरता से ट्रैक कर रही है. अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्‍त कदम उठाने के निर्देश योगी सरकार ने दिये हैं.

संबंधित वीडियो