सावन के पहले दिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काल भैरव मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. देशभर के शिवालयों में आज शिव भक्ता का सैलाब उमड़ रहा है. मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं. दरअसल, सावन के महीने को पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं. इसलिए कांवड़ यात्रा भी सावन के महीने में ही होती है. इस दौरान शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने-अपने शहर में बने मंदिरों में शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं.