सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है और मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ लग गई है. हम आपको अलग-अलग जगहों की तस्वीरें दिखाएंगे, जहां सुबह से ही लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इस बार सुरक्षा के भी बड़े इंतजाम किए गए हैं. बड़ी संख्या में कांवड़िए मंदिर पहुंच रहे हैं. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी. खास इंतजाम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में किए गए हैं, क्योंकि यहीं से कांवड़ियों का गुजरना होता है।शिवालयों में आज की शुरुआत देखिए. सुबह से ही भक्त पहुंच रहे हैं और "बम-बम भोले" के जयकारे गूंज रहे हैं. बाबा बैद्यनाथ, काशी विश्वनाथ, नागेश्वर धाम, अयोध्या, उत्तर प्रदेश और प्रयागराज में भी शिव भक्त मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. मनकामेश्वर की तस्वीरें भी आप देख रहे हैं।आज दिन की शुरुआत दर्शन के साथ हुई है.