उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड UCC की एंट्री हो गई है और इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई है. योगी आदित्यनाथ Vs विपक्ष हो गया है. राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ओवैसी सब योगी सरकार पर हमलावर हैं. अखिलेश यादव ने UCC को अंडरग्राउंड कम्यूनल कॉन्सपिरेसी बताया- बोले 2027 चुनाव से पहले सांप्रदायिकता के रास्ते देश को बांटने की सियासत लाई जा रही है. इस पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले समाजवादी पार्टी के मुखिया अनर्गल बयानबाजी करते हैं, कोई एजेंडा नहीं, लोगों को बरगलाना ही काम है, लोग स्वीकार नहीं करेंगे. दूसरे डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य बोले जहां BJP की सरकार है वहां UCC लागू करेंगे, जहां नहीं है वहां सरकार बनने के बाद लागू करेंगे. यानी योगी सरकार फ्रंटफुट बैटिंग कर रही है. इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी ने भोपाल में UCC विरोध रैली कर बड़ा दांव चला- एक तरफ BJP पर हमला, दूसरी तरफ राहुल-अखिलेश को गठबंधन ऑफर. बोले बीजेपी को हराना है तो सबको एक होना होगा.