Election: UP के लिए BJP का खास प्लान, Meerut और Saharanpur जा रहे Nitin Nabin उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तूफानी दौरे पर मेरठ और सहारनपुर पहुंच रहे हैं। वेस्ट यूपी की 71 विधानसभा सीटें राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील और निर्णायक मानी जाती हैं। पहले फेज का चुनाव होने के कारण यहां से निकलने वाला सियासी संदेश पूरे प्रदेश के चुनावी माहौल को तय करता है। बीजेपी के लिए जाट, किसान, गुर्जर और दलित बाहुल्य यह बेल्ट क्यों इतनी खास है और क्यों पार्टी अपने हर चुनावी अभियान का शंखनाद इसी क्रांतिधरा से करती है? शक्ति केंद्रों की मजबूती से लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन की रणनीति को मात देने के इस मास्टरप्लान पर देखिए हमारी यह खास विश्लेषण रिपोर्ट। ndtv_news #UPElection #NitinNabin #WesternUP #BJPStrategy #UPPolitics $MetaTags$1#TV Clips4#Rahul Kumar$MetaTags$