उत्तर प्रदेश भारत का वह राजनीतिक महासमर है, जिसकी 80 लोकसभा सीटें अक्सर तय करती हैं कि देश की सत्ता किसके हाथ में होगी. लेकिन अब सियासी जंग लखनऊ की गद्दी के लिए है. साल 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है. एक तरफ बीजेपी का मजबूत और अभेद्य सांगठनिक तंत्र है, तो दूसरी ओर अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पीडीए (PDA) चक्रव्यूह. लेकिन इस लड़ाई के ठीक बीचोंबीच एक ऐसा किरदार खड़ा है, जो जब भी चुनावी मैदान में उतरता है, तो जीत का जश्न मना रहे सियासी सूरमाओं के माथे पर भी पसीना आ जाता है. अब सवाल यह है कि क्या 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी सिर्फ सपा-कांग्रेस का खेल बिगाड़ने वाले 'वोट कटवा' साबित होंगे, या फिर वे यूपी की सियासत के सबसे बड़े गेमचेंजर बनने की तैयारी कर रहे हैं?