उद्धव ठाकरे ने राजनीतिक संकट पर तोड़ी चुप्पी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को  फेसबुक लाइव करके राज्य में चल रहे राजनीतिक संकट पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मैं हिंदुत्व पर बात करने वाला देश का पहला मुख्यमंत्री था. मैंने हिन्दुत्व के लिए जो कुछ किया है वो किसी को बताने की जरूरत नहीं है. साथ ही मैं आपको ये भी बता देना चाहता हूं कि बाला साहेब की शिवसेना और आज की शिवसेना में कोई अंतर नहीं है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था लेकिन सोनिया गांधी और शरद पवार ने मुझपर भरोसा जताया. इसके बाद ही मैं सीएम बना. 

संबंधित वीडियो