China में Trump का भव्य स्वागत.. Iran संकट, तेल और Trade! 'महामुलाकत' में क्या होगा तय? | Xi Jinping

Donald Trump-Xi Jinping Summit: दुनिया की राजनीति और कारोबार पर असर डालने वाली एक बेहद बड़ी मुलाकात बीजिंग में शुरू हो गई है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे बीजिंग के भव्य “ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल” में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हाथ मिलाकर स्वागत किया. शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल के अंदर बैठकर अपनी द्विपक्षीय बैठक से पहले उद्घाटन भाषण (ओपनिंग रिमार्क) दिया. शी ने ट्रंप और अमेरिका से कहा कि हमें एक-दूसरे के विरोधी के बजाय पार्टनर बनना चाहिए, एक-दूसरे के लिए सफलता हासिल करनी चाहिए. वहीं ट्रंप ने शी जिनपिंग से कहा कि दोनों महाशक्तियों का एक साथ "शानदार भविष्य" होगा. ट्रंप ने कहा, "आपसे मिलना सम्मान की बात है. आपका मित्र होना सम्मान की बात है, और चीन और अमेरिका के बीच संबंध पहले से कहीं बेहतर होने जा रहे हैं."  

संबंधित वीडियो