सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई रद्द, 4 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

  • 2:18
  • प्रकाशित: नवम्बर 26, 2026

सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर है. पूर्व सांसद आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई को रद्द कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार का फैसला पलट दिया है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ये टिप्पणी करते हुए कहा कि न्याय के लिए अदालत मूकदर्शक नहीं रह सकती. आपको बता दें कि गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया की 1994 में हुई मॉब लिंचिंग और हत्या के मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन दोषी हैं. उनकी समयपूर्व रिहाई को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, जिसको अदालत ने फिलहाल पलट दिया है.